उत्तर प्रदेशखेलचकियाचंदौलीशहाबगंज

चकिया क्षेत्र के बसाढी गाँव में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन (सैदूपुर)

ग्राम सभा बसाढी में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि  श्री प्रेम नारायण सिंह ‘मंटू’ जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा) उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से पारंपरिक परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में मंटू सिंह जी ने खेल को मानव जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ रजवंत सिंह फौजी, रमेश मौर्य,मनोहर केशरी,अशोक गुप्त, चन्दन सेठ,भाजपा आई टी संयोजक अनीश पटेल, महेश गोंड एवं अंकित सिंह, दीपू शर्मा भी उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यक्रम के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सतीश मौर्य वसीम अंसारी, वकील शेख इत्यादि लोग मौजूद रहे।


यह आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
फाइनल भभुआ एवं शहाबगंज के बीच खेला गया जिसमें भभुआ की टीम ने बाजी मारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!