उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली खबर

ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली खबर


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अहरौरा चुनार रोड पर स्थित रोशनहर गांव के पास तेज रफ्तार एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार को बेरहमी से कुचल दिया।


हादसा इतना भयानक था कि तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हुई है।


इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।


फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


इस बड़ी खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे चैनल के साथ बने रहें।

पत्रकार प्रशान्त कुमार की एक रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!