हैण्डपम्प खराब होने से ग्रामीण परेशान, प्रधान व सचिव पर भ्रस्टाचार का आरोप।

हैण्डपम्प खराब होने से ग्रामीण परेशान, प्रधान व सचिव पर भ्रस्टाचार का आरोप।
रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य
चन्दौली चकिया
चकिया क्षेत्र के अलीपुर भगड़ा गाँव के मुख्य चौराहे पर लगा हैंडपम्प पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हैंडपम्प कभी पूरे इलाके के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत हुआ करता था, लेकिन अब इसकी हालत जर्जर हो चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी ग्राम प्रधान ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया उल्टा अपनी जेब भरने का काम किया। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, ऐसे में इस हैंडपम्प का खराब होना उनकी दिक्कतों को बढ़ा रहा है।
ग्रामीणों ने विकासखण्ड अधिकारी विकास सिंह से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपम्प की मरम्मत कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
इस मामले ने ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।



