तोरवा पानी टंकी से चोरी किया गया 10 सोलर पैनल बरामद पुलिस ने तीन साथी कर के साथ एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।

चंदौली धानापुर। पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सोलर पैनल चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोलर पैनल भी बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
यह मामला क्षेत्र के तोरवा गांव में स्थित जल जीवन मिशन परियोजना से जुड़ा है, जहां हाल ही में अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल चोरी कर लिए थे। धानापुर पुलिस ने नगवा गंगा घाट से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गाजीपुर जिले के मैनपुर निवासी प्रमोद यादव पुत्र राम बच्चन यादव, गाजीपुर के सौरम निवासी अजय यादव पुत्र मुन्ना यादव और रवि यादव पुत्र गोपाल यादव शामिल हैं। इनके साथ एक 17 वर्षीय बाल आपचारी को भी पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन, उप निरीक्षक संजय ओझा, उप निरीक्षक देवेंद्र राय, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल रामबचन सिंह, सुमित सिंह, सोनू यादव, इंद्रजीत यादव और सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल थे।
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
हालांकि, इस मामले का मुख्य अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम बड़ी
रमरजाय थाना धानापुर जनपद चंदौली अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।



