गेहूं की खड़ी फसल को आग बना रहा अपना निवाला किसानों में मायूसी

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा में इन दीनों किसानों के गेहूं की खड़ी फसल को आग अपना निवाला बन रहा है। जहां सैकड़ो बीघा किसानों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वही इस फसल से सैकड़ो किसानों के घरों में मायूसी छाई हुई है।
अभी कुछ दिनों पूर्व लगातार हो रही बारिश से भी किसान अत्यधिक भयभीत व परेशान थे। वही दो दिनों से क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा में किसी न किसी अज्ञात कारण से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। वहीं इस घटना की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर मुआवजा देने की बात कर रहे हैं।
परंतु जिस फसल को उगने में किसानों ने दिन रात मेहनत की हो, वह उनकी आंखों के सामने बर्बाद होता है तो इसका सबसे ज्यादा दुख उन किसानों को ही होता है, जिन्होंने इस फसल को उपजाने में अपना जीजान लगा दिया था। अभी एक दिन पहले आग लगने से कई बीघा फसल जल गई।

इस मे अमावल, मनियारपुर और डैना गांव के गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई थी। वही सोमवार को अज्ञात कारणों से टेकापुर से बहरवानी ग्राम सभा के भी किसानों की फसल आज की भेंट चढ़ गई।
जहां लोगों ने बताया कि तेज धूप और हवा के कारण आग तेजी से फैली और टेकापुर से बहरवानी गांव तक पहुंच गई, जिससे बड़े पैमाने पर फसलें प्रभावित हुईं। आग की लपटें देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया।
किसानों ने तहसील स्तर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की तैनाती की जाने की मांग की है। जिससे ऐसी घटना घटित होने पर तुरंत कार्रवाई कर गेहूं की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।



