उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए, 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली चहनिया। क्षेत्र के ग्राम चकिया बिहारी मिश्र से दिनांक 11.04.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर व ट्राली को चोरी कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी प्रभुनारायण गुप्ता पुत्र मुरली धर गुप्ता की लिखित तहरीर के आधार थाना बलुआ पर मु.अ.सं. 87/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, पूछताछ व अन्य कार्यवाही की जा रही थी ।

पुलिस कार्यवाही-


उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आज दिनांक 12/13.04.2026  की रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 87/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गए ट्रैक्टर, ट्राली व एक अन्य चोरी का ट्रैक्टर  को मारूफपुर के पास गंगा नदी के किनारे से बरामद करते हुए 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!