उत्तर प्रदेशक्राइममिर्जापुर

मिर्ज़ापुर/ मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया ग्राम सभा के बाहर स्थित श्याम घर इंटरप्राइजेज प्लांट के पीछे एक लगभग 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

………. ब्रेकिंग न्यूज़ ………..
            मिर्जापुर जिले से बड़ी खबर

मिर्ज़ापुर/ मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया ग्राम सभा के बाहर स्थित श्याम घर इंटरप्राइजेज प्लांट के पीछे एक लगभग 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला..

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दोपहर के समय प्लांट के पीछे संदिग्ध हालत में एक युवक का शव देखा। देखते ही देखते खबर पूरे धुरिया गाँव में फैल गई, जिससे ग्रामीणों में डर और सनसनी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

जांच जारी, कई सवाल खड़े

युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मौत हत्या है या हादसा, इस पर सस्पेंस बरकरार।

आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग अपने-अपने स्तर पर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!