उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

निदिलपुर में दबंगों का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नोटिस के बाद भी  सरकारी जमीन खाली नहीं हुआ।

चन्दौली धानापुर। थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव में सौर स्थान के नाम पर खाली पड़ी ग्राम समाज की 0.117 हेक्टेयर भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसकी शिकायत होने पर राजस्व विभाग ने दबंगों के विरुद्ध नोटिस जारी कर 15 दिवस के अंदर सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया है।

सकलडीहा तहसील अंतर्गत निदिलपुर गांव में आराजी नंबर 528 रकबा 0.117 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि सौर स्थान के नाम दर्ज है। जिस पर पिछले एक दशक से दूसरे गांव के एक दबंग ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इस वजह से केंद्र एव उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना के तहत उक्त भूमि पर पानी टंकी का निर्माण कार्य होना था।

जिसको लेकर कार्यदाई संस्था ने गांव के गलियों में पाइप लाइन भी बिछा दिया है। परन्तु सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा होने की वजह से अभी तक गांव में पानी के टंकी का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित रखने के साथ साथ उसपर हर घर नल योजना में तहत पानी टंकी का निर्माण नहीं हो पाया है।

इस संदर्भ में गांव निवासी प्रभात सिंह ने एसडीएम से लिखित शिकायत कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने की मांग किया। परन्तु दबंगों के कुछ राजनीतिक आकाओं के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। आलम यह है कि जिस जमीन पर पानी की टँकी बननी है, उसी पर दबंग भैंस बांध रहे हैं। उधर शिकायतकर्ता ने एंटी भू माफिया सीएम पोर्टल एवं आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया।

जिसका संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम से मौके की पैमाइश कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए। राजस्व टीम ने मौके की पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर 15 दिन के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का सभी अतिक्रमणकारियोंको निर्देश दिया है।

15 दिन बाद भी ग्राम समाज की भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर मुकदमा पंजीकृत के साथ साथ बुलडोजर लगा कर गिरा देने की कार्रवाई से भी अवगत कराया गया है। जिसकी भनक लगते ही भू माफियाओं में हड़कंप मच है। और वे राजनीतिक पैरवी लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को प्रभावित करना चाह रहे हैं।


इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसडीएम कुंदन राज कपूर का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी का भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!