उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षा

एससी एस टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राहत सामग्री का किया वितरण

चंदौली सकलडीहा। रविवार को पिछले महीने आगजनी से प्रभावित ग्राम सभा तम्मागढ़ बरहनी के अनुसूचित जाति के लोगों के बीच एससी एस टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली के सदस्यों द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। जहां उपस्थित आगजनी से प्रभावित परिवारजनों को राहत सामग्री भेंट किया गया।

जिसमें दैनिक जीवन के उपयोग की वस्तुएं वस्त्र, बच्चों के लिए बैग, स्टेशनरी आदि का वितरण किया गया। साथ ही अन्य जो भी समस्याएं हैं उसका अवलोकन कर उचित सलाह देकर आगे की जो भी समस्याएं है उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया। बता दे कि पिछले दिनों हुई आगजनि के कारण तम्मागढ़ बरहनी के अनुसूचित जाति के लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा था।

जिससे उनको जीवन व्यापन करने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष रामदिलास, अरुण रत्नाकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, राकेश राम, पंचायत सदस्य सकलडीहा गणेश प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य धानापुर, ज्ञानचंद,सुमन कांत, लल्लन कुमार ,रामहरख चौधरी, ओमप्रकाश, नीठोहर सत्यार्थी, लोरिक राम, अशोक कुमार भाई राम आदि  लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!