रात के अंधेरे में गरज रहा जेसीबी, खनन विभाग संग पुलिस की मिली भगत……?

चन्दौली चकिया चकिया क्षेत्र के डूहीसुही सपही जंगल के पास में खनन माफिया एक बार फिर पूरी निर्भीकता से धरती का सीना छलनी कर रहे हैं। डूहीसुही गोशाला के पीछे का मिट्टी का टीला अब इतिहास बन चुका है। जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर ट्रालियों पर लादकर मिट्टी ले जा रहे हैं।
खनन विभाग संग इलाकाई पुलिस की मिली भगत से कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। इन वाहनों के साथ बीच-बीच में खनन माफियाओं की गाड़ी भी चलती है। ट्रैक्टरों के चलने से गांव की सड़क भी टूटने लगी है।
रात के अंधेरे में जेसीबी गरज रही है, ट्रैक्टर-ट्रालियां फर्राटा भर रहे हैं। और प्रशासन है कि सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना बैठा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध खनन उस जगह हो रहा है, जो चकिया कोतवाली से महज 2 किलो मीटर दुही शुई के सपही जंगल के पास है। यह मौन अपने आप में बहुत कुछ कहता है।
कहानी वही, किरदार वही… फर्क बस इतना है कि अब खनन का खेल पहले से ज्यादा खुल्लमखुल्ला हो रहा है।



