उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीस्वास्थ्य

चकिया में अवैध अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा…..?

पत्रकार रितिक भारती की एक रिपोर्ट

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के सामने केयर डायग्नोस्टिक सेंटर सील


चकिया/चंदौली। जनपद चंदौली के चकिया तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के निर्देशन में ऊर्जा अधिकारी चकिया एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल) डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के सामने केयर डायग्नोस्टिक सेंटर सील

चकिया क्षेत्र में निरीक्षण टीम के पहुंचते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के सामने केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में मौजूद तकनीशियन मौके से फरार हो गया, जबकि केंद्र पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण सकलडीहा के पते पर था, जबकि उसका संचालन चकिया क्षेत्र में किया जा रहा था स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस केंद्र के संबंध में पहले से कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाए जाने पर डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

बाबा किनाराम हॉस्पिटल बंद मिला

संयुक्त टीम ने इसके बाद निर्भयदास स्थित बाबा किनाराम हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अस्पताल का शटर बंद मिला तथा कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं था। विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तीन अस्पतालों को नोटिस, एक सप्ताह का समय

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी विकास मित्तल एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने लक्ष्मी चैरिटेबल हॉस्पिटल, हर्ष हॉस्पिटल और ओम साईं हॉस्पिटल को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर बेसमेंट में संचालित सभी बेड एवं अस्पताल संबंधी सामग्री को हटाकर प्रथम तल अथवा नियमानुसार अनुमन्य स्थान पर स्थानांतरित करें।

नियमों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया जाएगा।

अवैध अस्पतालों पर जारी रहेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना मानक और बिना आवश्यक अनुमति के संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!