मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहा पर मारपीट का बीच बचाव कर रहे युवक को चौकी प्रभारी ने मारपीट कर चोटिल कर दिया…..!

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहा पर मारपीट का बीच बचाव कर रहे युवक को चौकी प्रभारी ने मारपीट कर चोटिल कर दिया। जब इसकी जानकारी लेने पहुंचे पूर्व प्रधान रामविलास यादव इनके साथ ही दुर्व्यवहार किया गया।

Chandauli अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव निवासी कल्लू यादव चकिया तिराहा पर सामान खरीदने आया था।इसी दौरान आटो चालक और मानसरोवर तालाब पर अस्थाई तौर पर रह रहे खानाबदोश के बीच विवाद हो रहा था। इसका कल्लू बीच बचाव करने लगा। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने कल्लू को पकड़कर पुलिस बूथ में लाकर लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान इसके हाथ से मोबाइल और सोने का लॉकेट गिर गया। जबकि अन्य सभी को छोड़ दिया। मोबाइल तो मिल गया लेकिन लॉकेट नहीं मिल पाया।इसकी जानकारी लेने पहुंचे सरेसर के पूर्व प्रधान रामविलास यादव पहुंचे तो इनके सामने भी कई लाठियों के साथ बौछार कर दिया। पूर्व प्रधान ने इसका विरोध करना शुरु किया। इसके बाद काफी लोग मौके पर पहुंच गये। चौकी प्रभारी व पूर्व प्रधान मैं जमकर झड़प और बहसबाजी हुई।
पुलिस के इस दुर्व्यवहार से आहत पूर्व प्रधान इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही।इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।














