पिंटू पाल व संगठन का दिखा दम सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा कस्बे में पिछले कई महीने से रोड निर्माण का कार्य अधर में पड़ा हुआ था। वही इस कार्य के अधूरा होने के कारण कस्बे में आने वाले व्यापारियों, ग्राहकों तथा अधिवक्ता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष व सकलडीहा सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पिंटू पाल द्वारा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बात कही गई थी।
इसी के साथ पिंटू पाल व उनके संगठन के पदाधिकारी द्वारा भी इस समस्या को प्रमुखता के साथ संबंधित अधिकारियों के सम्मुख रखा गया था। जिसके क्रम में गुरुवार को कस्बे में सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि इस कार्य के साथ ही तहसील रोड के सीसी निर्माण करने का कार्य भी प्रारंभ होने की उम्मीद जग गई है।
क्योंकि पिछले कई महीने से तहसील परिसर से लेकर कस्बे तक के लोगों को अधूरे कार्य के कारण परेशानी उत्पन्न हो रही थी। जिसके बारे में कई बार प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रिक मीडिया द्वारा खबरों के माध्यम से भी समस्या के निदान करने की बात कही गई थी।
इस संबंध में जब पिंटू पाल से चर्चा की गई तो पिंटू पाल ने बताया कि अभी वर्तमान में रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वही शीघ्र ही कस्बे में बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के क्रम में भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई थ। अगर समस्या का निदान नहीं किया गया तो हम सभी लोग कस्बे में ही धरना देने का कार्य करेंगे और जब तक बंदरों के आतंक से छुटकारा नहीं प्राप्त होगा तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
इस संबंध में हमें व्यापारियों के साथ आम जनता का सहयोग की आवश्यकता होगी। इसके बारे में आपके माध्यम से जनता से अपील भी करना चाहूंगा कि वह सभी लोग अपनी सहयोग प्रदान करें। जिससे कस्बे के समस्याओं का निदान करने के लिए तत्पर रहूं। इस दौरान पिंटू पाल, विजय कांत पासवान, शेषनाथ यादव, निरंजन पाल, अखिलेश यादव उर्फ गोलू के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।



