उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

एसपी के निर्देश के बावजूद मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जारी है अवैध धंधा

एसपी के निर्देश के बावजूद मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जारी है अवैध धंधा

चन्दौली सकलडीहा ।धरना गांव में एक नाबालिग और महिला द्वारा गांजे की बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाएं व्याप्त है। 



यह मामला विशेष रूप से चिंताजनक इसलिए है क्योंकि दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने मुगलसराय कोतवाली का रात्रि निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शराब और गांजे जैसे मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए थे।

मुगलसराय कोतवाली के कोतवाल गगन राज सिंह पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में चल रही इस अवैध गतिविधि पर उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो कोतवाल को अपने क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी नहीं है, या फिर वे जानबूझकर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अब यह मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आ गया है। जल्द ही यह स्पष्ट होगा कि कर्तव्यों की अवहेलना के लिए कोतवाल पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!