उत्तर प्रदेशखेलचंदौली

स्वर्गीय कमलेश विश्वकर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में बीबीएम कोरी ने सकलडीहा को हराया

चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा क्षेत्र के तारापुर खेल मैदान में तन्वीहुल गफलिन की ओर से स्वर्गीय कमलेश विश्वकर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 के सातवें दिन बृहस्पतिवार को डिग्घी और बिलारीडीह की टीम द्वारा खेला गया।


10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सितवें दिन बृहस्पतिवार को डिग्घी की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 109 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलारीडीह की टीम ने आठ ओवर में ही 75 रन पर सिमट गई। दूसरा मैच बीसीएम कोरी और सकलडीहा के बिच खेला गया । इसमें पहले टॉस जीतकर सकलडीहा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 69 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीबीएम कोरी की टीम ने 7 ओवर में ही चार विकेट से मैच पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर खिलाड़ियों में जोश भरते हुए मुख्य अतिथि प्रधान अनिल चौहान ने कहा कि मनुष्य को जो भी काम करना हो पूरी लगन और मनोयोग के साथ करना चाहिए। कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता है।

किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हो सकती है। यही वह खेल मैदान है जहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में युवा दौड़ लगाकर पुलिस,पीएससी, आर्मी तमाम जगहों पर अपना परचम लहराने का काम कर रहे हैं। यही नहीं क्रिकेट और फुटबॉल में भी देश को अपना योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर आयोजक सोहेल खान, चित्रांश विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा,प्रो दीपक कुमार प्रेमी सहित तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!