उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौली

अलीपुर भगड़ा में चोरों का आतंक! एक ही रात में चार जगहों के ताले तोड़कर ₹20 हजार के स्टेबलाइजर के कीमती पार्ट उड़ाए, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

पांच संदिग्धों को चौकी बुलाकर घंटों पूछताछ, फिर भी नहीं मिला कोई सुराग; ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य

चकिया क्षेत्र के अलीपुर भगड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चार अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलकर ताले तोड़े और बिजली व्यवस्था से जुड़े करीब 18 से 20 हजार रुपये मूल्य के स्टेबलाइजर के कीमती पार्ट चोरी कर लिए। एक ही रात में लगातार चार वारदातों से पूरे गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शक के आधार पर पांच लोगों को चौकी बुलाकर घंटों पूछताछ की। हालांकि, घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। न चोरी गया सामान बरामद हो सका है और न ही असली चोरों की पहचान हो सकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी होना किसी संगठित गिरोह की करतूत प्रतीत होती है। इसके बावजूद अब तक खुलासा न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने और चोरी गए स्टेबलाइजर का समान बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ के अलावा अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!