उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षा

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती मनाई गयी

सैयदराजा (चंदौली) नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 स्थापना दिवस महोत्सव के अन्तर्गत सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती  शुक्रवार को आयोजित की गयी । सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

इसके उपरान्त महाविद्यालय में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ, अनुराग सिंह ने नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला । छात्राओं को नेता जी के जीवनवृत्त पर आधारित एक डाक्यूमेन्ट्री का प्रदर्शन किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के प्रेरणादायी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके आदर्शो के अपने जीवन में अनुकरण करने का आह्वन किया ।


इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमन्त कुमार निराला डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह , अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी रीतेश कुमार सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, राजन पाण्डेय सहित महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!