उत्तर प्रदेशचंदौली

माँ केवल एक शब्द नहीं सबसे बड़ी ताक़त,ममता और निस्वार्थ प्रेम की जीवित मिसाल- पिंटू पाल

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा तहसील के ग्राम सभा बिशुनपुरा के भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के बचपन के मित्र मंगल सिंह की माता के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर उनके घर जाकर सांत्वना दिया गया। वही उन्होंने बताया कि इस हृदय विदायक घटना से मन अत्यंत व्यथित और हृदय शोक से भर गया। आगे पिंटू पाल ने कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं होती, वह जीवन की सबसे बड़ी ताक़त, सबसे गहरी ममता और निस्वार्थ प्रेम की जीवित मिसाल होती है।

उनका यूँ अचानक चले जाना न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव और हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल पुत्र मंगल सिंह व समस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। बता दे कि पिंटू पाल द्वारा लगातार क्षेत्र में घटित हो रही घटनाओं की जानकारी प्राप्त होते ही घटना स्थल पर उपस्थित होकर लोगों को सांत्वना देने के साथ संपूर्ण सहयोग देने का कार्य किया जा रहा है।

वहीं उन्होंने बताया कि अगर जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो जिला पंचायत सदस्य के रूप में अवश्य चुना जाऊंगा और आगे जितनी भी कार्य जिला पंचायत के माध्यम से होने योग्य होगी उसे पूरी तंमयता के साथ पूरा करूंगा। बताते चले की पिंटू पाल द्वारा जिला पंचायत सदस्य सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत उम्मीदवार के रूप में उम्मीदवारी करने की कोशिश की जा रही है।

और उन्होंने यह भी बताया कि अगर जनता का सहयोग प्राप्त हुआ तो जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद क्षेत्र में जितना भी कार्य अभी तक किसी भी पंचायत सदस्य द्वारा नहीं कराया गया होगा उसे पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। वही संपर्क करने वालों में मुख्य रूप से युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल, निरंजन कुमार, गुड्डू पासवान के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!