पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 पिकअप बिना नम्बर प्लेट वाहन से कुल 07 राशि गोवंश को किया गया बरामद।

चन्दौली– सैयद राजा।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सैयदराजा टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 01 वाहन जो चन्दौली की तरफ से आ रही है जिसमें गोवंश लदे है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एनएच-02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर एनएच-02 हाइवे के उत्तरी लेन पर जेठमलपुर के तिराहे के पास चन्दौली की तरफ से आ रहे वाहनों को चेक किया जाने लगा चेकिंग के दौरान 01 वाहन चेकिंग प्वाइंट कुछ दुर पहले ही पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त पिकअप (बिना नम्बर प्लेट) वाहन को चेक किया गया तो उक्त वाहन से कुल 07 राशि गोवंश बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 17/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता नि. अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।














