उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौली

सैदूपुर रामशाला में चोरों का आतंकी, पत्रकार के घर को बनाया निशाना….।


चन्दौली | चकिया | सैदूपुर
चकिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामशाला में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव निवासी एक पत्रकार के घर से सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार 2 जनवरी 2026 को दिन में लगभग 12:02 बजे पत्रकार के घर के बरामदे में रखा सैमसंग कीपैड फोन अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चुरा लिया। घटना के समय घर के सदस्य अन्य कार्यों में व्यस्त थे, इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

चोरी की जानकारी होते ही पीड़ित पत्रकार ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइल फोन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पत्रकार द्वारा 4 जनवरी 2026 को चकिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज करने की मांग की है।

दिन के उजाले में हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन गश्त और निगरानी में कमी के कारण चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!