
चन्दौली चहनिया। क्षेत्र स्थित रामगढ़ (रइया) गांव निवासी समाजसेवी पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश यादव ने ग्रामसभा रइयाँ, खेतरपाला,बरिया जैसे कई स्थानों पर गरीब असहाय परिवार मे कंबल वितरण किया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए 300 कंबल वितरित किए गए।

कंबल पाने के बाद लोगों को इस कंपकपा देने वाली सर्दी में कंबल से राहत मिलेगी। कंबल पाने के बाद लोगों के चेहरे खिल गए। वहीं शिक्षक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा का कार्य होता रहेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से रामलाल मौर्य,रामप्रताप सिंह,श्यामजी यादव,हरिद्वार यादव फौजी,जयनारायण सिंह,मोती यादव,सीताराम गोंड,दशरथ गोंड,बलिराम राजभर,श्रवण राजभर,परमानंद यादव,शांतनु यादव,सावित्री,सुनीता, पुष्पा,कमलावती,रामराजी इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।














