राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साबरिन ने परचम लहराकर किया जनपद का नाम रौशन….विद्यालय में हुआ सम्मानविद्यालय में हुआ सम्मान

सैयदराजा चंदौली नगर पंचायत सैयदराजा स्थित नेशनल इण्टर कालेज की छात्रा ने राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके विद्यालय सहित क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के लिए यह अति हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि कक्षा 9 की छात्रा साबरीन ने उत्तर प्रदेश की राज्य टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है ।

उल्लेखनीय है कि अंडर 14 जूनियर वर्ग बालक बालिका का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के कडप्पा जनपद में 5 जनवरी से 9 जनवरी के मध्य आयोजित थी ।प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया । राज्य स्तर की टीमों का चयन जनपद एवं मंडल व राज्य की प्रतियोगिता के आधार पर होता है ।विद्यालय की छात्रा सबरीन अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए

राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई थी।राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पूर्व राज्य स्तरीय टीम में चयनित सभी प्रतिभागियों का कैंप अयोध्या में एक सप्ताह के लिए लगा हुआ था। उक्त कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्रतिभागी आंध्र प्रदेश के कुडप्पा जनपद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की समाप्ति के पश्चात विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार के द्वारा छात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने छात्रा के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामना तथा बधाई दी तथा छात्रा को धनराशि पुरस्कार देते हुए उसे आगे के खेलों में हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रजनीश ,मारकंडे प्रसाद, आनंद सिंह,अजय झा के साथ-साथ छात्रा को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले खेल अध्यापक पंकज कुमार सिंह सहित कई अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।














