उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

सकलडीहा सेक्टर 01 में बदलाव की दौड़ी लहर, पिंटू पाल बने जनता की पहली पसंद

हर मुद्दे पर सोच साफ है, और इरादे फौलादी हैं

चन्दौली,सकलडीहा। सकलडीहा ब्लॉक में इस बार बदलाव की लहर दौड़ पड़ी है। बदलाव की अलख जगा रहे किसान नेता पिंटू पाल जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। वर्षों से उपेक्षा, टूटे वादों और झूठे आश्वासनों से त्रस्त सेक्टरवासी इस बार निर्णायक लड़ाई के मूड में हैं।

पिंटू पाल कोई दिखावटी नेता नहीं, बल्कि गांव की मिट्टी से निकला हुआ जुझारू युवा है, जो तन–मन–धन से सेक्टर नंबर 1 को विकास की मुख्य धारा में लाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरा हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नाली, पानी, बिजली और रोजगार, हर मुद्दे पर उनकी सोच साफ है और इरादे फौलादी हैं।

क्षेत्र की गली गली में गूंज रहे नारे


भाषण नहीं काम चाहिए, सकलडीहा सेक्टर 01 के लिए पिंटू पाल चाहिए।
जो हर दुख में साथ रहेगा, वही दिलों पर राज करेगा।
नेता नहीं बेटा है, पिंटू पाल इकलौता है।
टूटे वादों का हिसाब लो, पिंटू पाल से स्वाभिमान लो।
अबकी बार विकास तय है, सकलडीहा सेक्टर 01पिंटू पाल तय है।
सेक्टर 01 में अबकी बार, वोट फॉर पिंटू पाल।

पिंटू पाल ने साफ शब्दों में कहा है।


“जिला पंचायत सदस्य बनकर नहीं, सेवक बनकर काम करूंगा।”
क्षेत्र का बच्चा-बच्चा जानता है कि पिंटू पाल सुख में साथ और दुख में ढाल बनकर खड़े रहने वाला नाम है। गरीब हो या मजबूर, किसान हो या नौजवान। हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाला प्रत्याशी अब सकलडीहा में लाखों में एक है।

सेक्टर वासियों की एकही आवाज:


जो हर दर्द में कंधा बना– पिंटू पाल
जो विकास की बात करता नहीं, करके दिखाने का माद्दा रखता है- पिंटू पाल
उसे जिताना नहीं, तो और किसे?- पिंटू पाल

प्रबुद्ध जनों की अपील


समाजसेवी आर.बी.यादव, लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य, राम बड़ाई सिंह, इंदल तिवारी, पूर्व प्रधान जीउत पाल, दिनेश कनौजिया,विश्राम राम, गंगा राम यादव, हरी सेवक पाल, मराछू पाल, दीपक पाल, राधेश्याम पाल, बृजेश पाल, सुनील पाल ने सेक्टर वासियों से पुरज़ोर अपील किया है कि वे अपने बेटे, अपने छोटे भाई पिंटू पाल को आशीर्वाद दें और रिकॉर्ड मतों से विजई बनाकर सकलडीहा सेक्टर 01 में विकास, सम्मान और स्वाभिमान की नई इबारत लिखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!