उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीप्रशासनिक

अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अभद्र तरीके से बैठा था डॉक्टर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

रिपोर्ट-अरविंद सिंह मौर्य

चंदौली जिले के राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय हिनौती के अस्पताल में ड्यूटी के दौरान चिकित्सक रूपेश सिंह के रवैया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें टेबल पर दोनों पैर रखकर मरीजों को परामर्श देने व दवाई लिखने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में डाॅक्टर टेबल पर पैर रखकर बैठा है और सामने मरीज बैठा हुआ है। मामला गुरुवार दोपहर लगभग 02:30 बजे का बताया जा रहा है।

रोगी का ईलाज टेबल पर टांग रखकर करते रहे डॉक्टर

राजकीय होमियोपैथीक चिकित्सालय हिनौती में डॉक्टर रूपेश सिंह ड्यूटी पर थे। इस दौरान पत्रकार अपनी समस्या को लेकर अस्पताल आए। डॉ0 रूपेश सिंह अपनी दोनों टांग टेबल पर रख कर बैठे थे। रोगी के चिकित्साधिकारी कक्ष में प्रवेश करने के बावजूद उन्होंने अपने पैर सीधे नहीं किए। इसी अंदाज में बैठे-बैठे रोगी से रोग के बारे में पूछा और दवाई भी लिख दी।


सरकारी चिकित्सक के ऐसे अमर्यादित आचरण का मौके पर मौजूद पत्रकारों ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।,

स्थानीय लोगों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अक्सर डॉक्टर साहब इसी अवस्था मे पाए जाते हैं और ज्यादातर मरीजों को दवाई नहीं है बोलकर भगा देते हैं और दिनभर सोए रहते हैं। ग्रामीणों ने शासन से ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह डॉक्टर को हटाने व कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

उपजिलाधिकारी चकिया ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डॉ0 रूपेश सिंह के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!