मूर्ति ले जाने में कस्बे में लगा जाम, जमकर हुआ बवाल प्रभारी निरीक्षक ने संभाली कमान

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा कस्बे में मूर्ति को ले जाने को लेकर कस्बे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान मूर्ति ले जाने को लेकर दो पक्ष में जमकर विवाद भी हो गया। जिसमें कुछ लोगों द्वारा कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे कस्बे में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। वही मारपीट की घटना होने पर कस्बे के कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी गई।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन पर कस्बा प्रभारी तथा अन्य सब इंस्पेक्टर द्वारा कस्बे में उपस्थित होकर रोड डायवर्जनन करते हुए समस्या के निदान करने का कार्य किया गया। इसी दौरान सकलडीहा इंटर कॉलेज के समीप भी किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया, जहां कुछ लोगों के बीच मारपीट भी हो गई। इसी दौरान कस्बे में अत्यधिक वाहनों की उपस्थिति होने के कारण कस्बे से लेकर मुख्य मार्ग तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जिस पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा कमान संभालते हुए कुछ वाहनों को मुख्य मार्ग पर ही रोक दिया गया तथा जाम में फंसे वाहनों को अपने गंतव्य के लिए रवाना करने के पश्चात वाहनों को अपने गंतव्य के लिए भेज दिया गया, तब जाकर लोगों द्वारा कुछ राहत की सांस ली गई।














