उत्तर प्रदेशचंदौली

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी लुटाया प्यार मिला भरोसा…!

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी लुटाया प्यार मिला भरोसा

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

सकलडीहा चंदौली। रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर सभी बहनों ने अपनी भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वही भाइयों पर अपना प्यार और दुलार लुटाया इसके उपलक्ष्य में भाइयों द्वारा भी बहनों को अथाह प्रेम देते हुए।

बहनों को उपहार दिया गया। वहीं उन्हें किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया गया। इस भाई-बहन के प्रेम को देखकर ऐसा लगा जैसे मानो पूरी दुनिया इन्हीं कच्चे धागे से बंधी पड़ी है।

इसी क्रम में शनिवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल तथा सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार द्वारा अपनी बहन के हाथों अपनी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बधवाया तथा अपनी बहन को उपहार भी भेंट की।

भारतीय धर्म-संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह यह भाई बहन की अटूट प्रेम का त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बाँधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बाँधता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!