उत्तर प्रदेशचंदौलीशहाबगंज

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी या मिलीभगत? खुलेआम चल रहे अवैध क्लिनिक

शहाबगंज (चंदौली)। चन्दौली जनपद के शहाबगंज क्षेत्र अंतर्गत भूसीकृत पुरवा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भूसी पुल के पास अवैध रूप से बिना किसी मान्यता और डिग्री के मेडिकल स्टोर और क्लिनिक एक साथ संचालित किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन तथाकथित “डॉक्टरों” के पास न तो कोई वैध चिकित्सा डिग्री है और न ही यहां कोई प्रशिक्षित चिकित्सक मौजूद रहता है।


इसके बावजूद, लंबे समय से ये क्लिनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं। क्षेत्र में योग्य डॉक्टरों की कमी के कारण मजबूरन ग्रामीणों को इन्हीं झोलाछापों के पास इलाज कराना पड़ता है। नतीजा यह होता है कि कई बार गलत उपचार से मरीजों की हालत बिगड़ जाती है और उनकी जान तक खतरे में पड़ जाती है।


ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां गलत इलाज के कारण मरीजों की स्थिति गंभीर हो गई। हालात बिगड़ने पर इन क्लिनिक संचालकों द्वारा मरीजों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया जाता है, जिससे उनकी लापरवाही साफ झलकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मरीजों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों समझी जा रही है? आए दिन गलत इलाज से हो रहे नुकसान के बावजूद प्रशासन की चुप्पी चिंता का विषय बनी हुई है।


अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कब जागता है और इन अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई करता है, ताकि आम जनता की जान से खिलवाड़ पर रोक लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!