सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 04 अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा निदेशालय भूतत्व एंव खनिकर्म लखनऊ द्वारा गठित प्रर्वतन दल के अधिकारी डा0 योगेन्द्र भदौरिया सहायक भू-वैज्ञानिक मुख्यालय लखनऊ अनुराग वर्मा तथा खनन निरीक्षक चन्दौली सिद्धार्थ पाण्डेय द्वारा अपनी टीम के साथ अवैध खनिज की जाँच के क्रम में बिना नम्बर प्लेट लगे दो ट्रेलर को रोका गया तो ट्रेलर स्वामी 1.सुमित सोनकर पुत्र गुलाब सोनकर निवासी ग्राम सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली तथा 2.चालक सुरेश बिन्द पुत्र चौथी राम निवासी दोहरी थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर 3.अंकित गौतम पुत्र लोलारक गौतम निवासी सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर 4.रवि कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी नयेपुर भगेरी थाना रामपुर जनपद जौनपुर द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुचाते हुए ट्रेलर को सीज करने से रोका गया।
जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर दोनों ट्रेलर को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा खनन निरीक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय की तहरीर पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 4/21 खान एंव खनिज अधिनियम 1957 व 3/5 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व 221 BNS में अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी व चालक खलासी समेत कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



