उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराज्य

आज का मौसम 18 जून 2026: केरल के तट से टकराने के बाद मानसून धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों की तरफ आगे बढ़ रहा है।

रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

झारंखड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड (18 जून): राजधानी रांची की बात की जाए तो यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, साहेबगंज और गिरिडीह में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।


शहर अधिकतम तापमान (18 जून) न्यूनतम तापमान (18 जून)


दिल्ली 39°C 31°C
मुंबई 33°C 29°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 36°C 29°C
लखनऊ 40°C 31°C
पटना 39°C 30°C
रांची 35°C 26°C
भोपाल 34°C 26°C
जयपुर 38°C 28°C
शिमला 27°C 19°C
नैनीताल 28°C 22°C

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम


जम्मू-कश्मीर (18 से 22 जून): जम्मू-कश्मीर में अस्थिर मौसम की चेतावनी है। कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल और आसपास के क्षेत्रों सहित बडगाम के कई हिस्सों, सोनमर्ग–बालटाल–पवित्र गुफा (अमरनाथ) मार्ग, पहलगाम–पवित्र गुफा मार्ग तथा दक्षिण कश्मीर और त्राल क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन इलाकों में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश, आंधी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम के अचानक बिगड़ने की आशंका जताई गई है। 18-22 जून के दौरान बीच-बीच में हल्की बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ मौसम अस्थिर बना रहेगा।


गुजरात में आज कैसा रहेगा मौसम


गुजरात (18 जून): गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बनासकांठा, साबरकांठा और अरावली जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, डांग, दमन और दादरा-नगर हवेली समेत दक्षिण गुजरात के जिलों में बारिश की उम्मीद है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अहमदाबाद में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।


तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम


तमिलनाडु (18 से 20 जून): मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, लेकिन पश्चिमी हवाओं की गति और पैटर्न में बदलाव के कारण आने वाले सप्ताह में राज्य के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। नमक्कल और सलेम सहित 9 जिलों में बारिश होने की संभावना है। तिरुचि, पेरम्बलुर, अरियालुर, कल्लाकुरिची, तंजावुर, तिरुवरुर और मयिलादुथुराई जिलों में मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में मदुरै, रामनाथपुरम और शिवगंगा जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में कम से कम एक और सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!