अध्यात्मउत्तर प्रदेशचकियाचंदौली

सती माता मंदिर के समीप फिर सजा जुए का फड़, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवा…?

रिपोर्ट- पत्रकार प्रशान्त कुमार की एक रिपोर्ट

चकिया/चन्दौली। चकिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोजापुर स्थित सती माता मंदिर के पास इन दिनों जुए का खेल धड़ल्ले से संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर के समीप आए दिन जुआरियों का जमावड़ा लगता है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, बीते दो दिन पहले जुए को लेकर जुआरियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया था।

हालांकि विवाद के बाद भी जुआरियों की गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शुक्रवार को एक बार फिर मंदिर के समीप कुछ लोग जुआ खेलते देखे गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के आसपास इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के आसपास अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में प्रभावी निगरानी नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग की है कि सती माता मंदिर के आसपास संचालित हो रहे कथित जुए के अड्डों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा नियमित गश्त बढ़ाकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखी जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!