उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशिक्षा

चकिया की बेटी ने रचा नया इतिहास, अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी में चयन से गांव हुआ गौरवान्वित

रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य


चकिया सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा एक बार फिर सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय अलीपुर भगड़ा की मेधावी छात्रा ने कठिन चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करते हुए अटल आवासीय विद्यालय, वाराणसी में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।


जैसे ही चयन की सूचना अलीपुर भगड़ा के प्राथमिक विद्यालय पहुंची, हेड मास्टर-विदेशी

सहायक अध्यापक-विवेक तिवारी,प्रसून श्रीवास्तव,अखिलेश कुमार
शिक्षा मित्र- शीला मौर्या,कुसुम चंद्रा मौर्या,शशिकला मौर्या सहित
अभिभावकों और ग्रामीणों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इसे सामूहिक प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।

शिक्षकों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और मेहनत का साथ मिले, तो वे बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा की यह उपलब्धि शिक्षकों के अथक प्रयास व परिजनों के परवरिस का नतीजा है जो क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

पिपरखड़िया निवासी नंदलाल मौर्य की होनहार पुत्री कक्षा 5 की छात्रा राधा मौर्या ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। अब सभी को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!