उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

भागीदारी पार्टी (पी) की संगठनात्मक बैठक में महारैली की तैयारियों पर मंथन….?

पत्रकार- प्रशान्त कुमार की एक रिपोर्ट

चंदौली। भागीदारी पार्टी (पी) की जिला इकाई की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को चंदौली में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा 27 जुलाई 2026 को प्रस्तावित ‘जन अधिकार संकल्प महारैली’ और भगवान दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

जिला अध्यक्ष शशिकांत प्रजापति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 27 जुलाई को प्रस्तावित जन अधिकार संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी जोर दिया।

बैठक में श्याम सुंदर प्रजापति, संतोष प्रजापति, जसवंत प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, सनोज प्रजापति, सुमंत प्रजापति, जनार्दन प्रजापति, कमल प्रसाद फौजी, लक्ष्मण प्रजापति, इंद्रदेव प्रजापति, दिलीप प्रजापति और विनोद कुमार प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी महारैली की तैयारियों की समीक्षा नियमित रूप से करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!