अब शहद की मिठास घोलेगी शराब……?

संवाददाता-अरविंद सिंह मौर्य
चंदौली उत्तर प्रदेश के आबकारी राजस्व में लगातार महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनपद चंदौली में मदिरा कारोबार का दायरा अब एक नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। शहर ओर ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा आवंटित दुकानों पर शहद (हनी) से निर्मित मदिरा मीड की बिक्री का शुभारंभजल्द शुरू होने वाला है। इसके साथ ही चंदौली उन चुनिंदा जिलों में शामिल हो गया है, जहां उपभोक्ताओं को शहद आधारित मदिरा का नया विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।
अब दुकानों पर ब्रांड की हनी-बेस्ड मीड के साथ फलों और प्राकृतिक फ्लेवर वाली मदिरा उपलब्ध कराई गई है। अब चंदौली के उपभोक्ताओं को आम,शहतूत, केला,पुदीना जैसे अलग-अलग स्वादों में मीड मिलेगी। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न उत्पादों में अल्कोहल की मात्रा एबीवी और कीमतें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। प्राकृतिक फलों के स्वाद को विशेष तकनीक से शामिल किया जाता है। यही कारण है कि इसका स्वाद पारंपरिक शराब से अलग और विशिष्ट माना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पेय काफी लोकप्रिय है और अब भारतीय बाजार में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।चंदौली लंबे समय से प्रदेश के प्रमुख आबकारी राजस्व देने वाले जिलों में शामिल रहा है। ऐसे में हनी-बेस्ड मीड की बिक्री शुरू होने से आबकारी विभाग में एक नई श्रेणी शुरू हो रही है।



