किसानों की मांगे उचित शीघ्र हो समस्या का निदान , मनोज सिंह डब्लू……..!

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
चंदौली सकलडीहा। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सैयद राजा विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा धरनारथ किसने के पास पहुंचकर उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली गई तथा इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समस्या के निदान के बारे में कहा गया।
इसी के साथ पूर्व विधायक ने कहा कि आज के समय में हम लोगों को छोटी सी रोड निर्माण तथा नाली की समस्या को लेकर धरना देना पड़ रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है जबकि किसानों की मांगे उचित है इनका शीघ्र निदान होना चाहिए।
वही समाजवादी पार्टी विधायक द्वारा पत्रकारों से वार्ता के दौरान सरकार पर भी निशाना साधा गया। उन्होंने आरोप लगा कि भाजपा सरकार में हर जगह भ्रष्टाचार है लोगों को अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए भी धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। जब से भाजपा सरकार आई है जिले में कहीं भी विद्युत उपकेंद्र या पंप कैनाल का निर्माण नहीं किया गया। जिससे किसानों को अपनी फसल को उपजाने में सहूलिया प्राप्त हो। वहीं बिजली केंद्रों का स्थापना नहीं करने के कारण समुचित बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से प्राप्त नहीं हो पा रही है।
जहां उन्होंने धरनारत किसान यूनियन को हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा उच्च अधिकारियों से शीघ्र निदान के बारे में भी चर्चा करने का भरोसा दिया। आज की धरना में किसान नेता मुन्ना सिंह, पिंटू पाल, विजयकांत पासवान, आनंद सेठ, संजय जायसवाल, राम आशीष राय, मनोज गुप्ता,कृष्णा सेठ, दिलीप गुप्ता, राजू सिंह,शेषनाथ यादव, टनमन सिंह, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, अखिलेश, रंजीत जायसवाल,नासिर अली, रोशन अली, राहुल शर्मा, तालाब के साथ सैकड़ो व्यापारी भी उपस्थित रहे।