सोनभद्र में स्कार्पियो गाड़ी की भीषण दुर्घटना: अनियंत्रित बाइक को बचाने के चक्कर में गाड़ी क्षतिग्रस्त….!

सोनभद्र में स्कार्पियो गाड़ी की भीषण दुर्घटना: अनियंत्रित बाइक को बचाने के चक्कर में गाड़ी क्षतिग्रस्त
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा नहर के पास रविवार को एक भीषण दुर्घटना हुई। वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर डिवाइडर कटिंग के पास उल्टी दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक को बचाने के चक्कर में वाराणसी की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी रोड से उतरकर करकट सेड को तोड़ते हुए सामने पड़े ईंट के चट्टे से जा टकराई। टकराव इतना जबरदस्त था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा लग गया। फिलहाल इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित बच गए।














