उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशिक्षा

बसाढ़ी ग्राम सभा में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

चन्दौली/चकिया/ सैदूपुरग्राम सभा बसाढ़ी में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 79वें स्वतंत्रता दिवस पर  ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री मनोहर प्रधान ने की। सुबह से ही ग्रामीणों, बच्चों और युवाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

ध्वजारोहण पंचायत भवन पर संपन्न हुआ, जहाँ ग्राम प्रधान श्री मनोहर प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के साथ प्रधान पद प्रत्याशी चन्दन सेठ, समाजसेवी नंदू पासवान, अरविंद गुप्ता, बीडीसी सदस्य शिव शंकर गुप्ता, आशा कार्यकत्रियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का फूलमालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष शहाबगंज रिंकू विश्वकर्मा, समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव तथा वकील मंसूरी मंचासीन रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!