राजकीय कृषि बीज भंडार / कृषि रक्षा इकाई जवाही करमा पर सैकड़ो किसान हुए एकत्रित ।

राजकीय कृषि बीज भंडार / कृषि रक्षा इकाई जवाही करमा पर सैकड़ो किसान हुए एकत्रित ।

रिपोर्ट-अरविंद सिंह मौर्य 8850543166
यू पी सोनभद्र। राजकीय कृषि बीज भंडार/ कृषि रक्षा इकाई जवाही करमा पर सैकड़ो की संख्या में किसान एकत्रित हुए जिसमें ग्राम पंचायत पगिया, पटेहरा, बारीमहेवा, पापी, एलाही आदि जगहो के ग्राम प्रधान व किसान एकत्रित हुए जिसमें एकत्रित प्रधान व किसानों ने बताया कि प्रभारी रामेश्वर सिंह का कार्य बहुत ही सराहनीय सहयोगात्मक रहा है उनके कार्यों से सभी लोग संतुष्ट हैं फिर भी कुछ लोगों द्वारा अपनी निजी स्वार्थ को लेकर विभाग को झूठी शिकायत किया गया जिसमें कोई सत्यता नहीं है ।
इन पर लगाया गया आरोप झूठा व निराधार है जबकि इनको दो चार्ज दिया गया है दवा एवं बीज व गोदाम प्रभारी की भी जिम्मेदारी इन्हीं के पास है यह दोनों कार्य बड़ी ही कुशलता से पूरा करते हैं किसानों ने बताया कि हम लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की प्रभारी रामेश्वर सिंह के ऊपर झूठा आरोप लगाकर ट्रांसफर करा दिया गया है हम लोग इस तबादला आदेश का खंडन करते हैं और हम सभी किसान विभागाध्यक्ष से तबादला आदेश को निरस्त करने की मांग करते हैं उनका तबादला निरस्त किया जाना आवश्यक और न्याय संगत है














