उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

चंदौली मे प्रेम मोहब्बत का गजब मामला युवती अपने नाबालिग प्रेमी को लेकर फुर्र,…….?

चंदौली मे प्रेम मोहब्बत का गजब मामला युवती अपने नाबालिग प्रेमी को लेकर फुर्र, लोकेशन के जरीये किशोर हुआ बरामद, युवती गयी जेल

रिपोर्ट-अरविंद सिंह मौर्य

चन्दौली। मुगलसराय पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग छात्र को प्रेम जाल में फंसाकर गुजरात ले जाने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, मुगलसराय क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय छात्र आठ मई 2026 की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्र का मोबाइल भी लगातार बंद मिल रहा था। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाना मुगलसराय में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


पुलिस विवेचना में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि अलीनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती गुंजा ने छात्र को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहलाया-फुसलाया और उसे गुजरात के कच्छ जनपद ले गई। वहां उसने किराये का कमरा लेकर छात्र को अपने साथ रखा और उसे किसी से संपर्क नहीं करने दिया।


बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्र ने मौका पाकर पड़ोस के कमरे से मोबाइल फोन की व्यवस्था की और अपने पिता को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। सूचना मिलते ही परिजन गुजरात पहुंचे और छात्र को सकुशल वापस लेकर आए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 की बढ़ोत्तरी की। इसके बाद मुगलसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता गुंजा, निवासी नई बस्ती थाना अलीनगर, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्ता ने छात्र को अपने साथ गुजरात ले जाने और रखने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!