उत्तर प्रदेशचकियाचंदौली

अवैध खनन पर नहीं किसी की रोक, सारे आम चल रहे ट्रैक्टर टाली ओवर लोड…….?

तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में


चंदौली चकिया कोतवाली सटे कई गांव में मिट्टी खनन का अवैध कार्य जोरों पर है। दिनदहाड़े खनन माफिया लोडर मशीन के सहारे धरती का सीना चीर रहे हैं। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।

इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी की कोई जिम्मेदारी दिखाई नहीं देते। जिससे खनन माफियाओं का अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है।

रविवार को कई गांव में सरेआम मिट्टी खनन का कार्य हो रहा है। लोगों का आरोप है कि माफिया तहसील प्रशासन और पुलिस को मोटी रकम देकर यह अवैध धंधा कर रहे हैं। जिससे तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

खनन विभाग संग इलाकाई पुलिस की मिली भगत से कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। इन वाहनों के साथ बीच-बीच में खनन माफियाओं की गाड़ी भी चलती है। ट्रैक्टरों के चलने से गांव की सड़क भी टूटने लगी है। रात के अंधेरे में जेसीबी गरज रही है, ट्रैक्टर-ट्रालियां फर्राटा भर रहे हैं।

और प्रशासन है कि सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना बैठा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध खनन उस जगह हो रहा है। जहां पुलिस प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों का आना जाना बना रहता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!