
ब्रेकिंग न्यूज़ | भोजपुर, बिहार
बिहार राज्य: बिहार के भोजपुर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, मोहनिया से आरा जाने वाले हाईवे पर कड़सार गांव के समीप तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने सड़क पार कर रहे लगभग 50 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे के दोनों तरफ जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सूचना मिलते ही सोनबरसा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को समझाने-बुझाने के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को शांत कराकर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिस परिवार में आज खुशियों का माहौल था, उसी परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन की पहचान व चालक की तलाश की जा रही है।



