उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशिक्षा

प्रोजेक्ट अलंकार योजना का जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की सराहना….?

चकिया, चंदौली। आदर्श जनता इंटर कॉलेज, चतुरीपुर में रविवार को प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली धर्मेन्द्र कुमार के द्दारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया इस दौरान विद्यालय के प्रत्येक कक्ष, भवन, शैक्षणिक संसाधनों तथा योजना के तहत किए गए कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।


निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रशासन को शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में संचालित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार भारती ने जिला विद्यालय निरीक्षक का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही सोनवार के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण मुरारी सिंह का भी अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह,  रविन्द्र यादव, राम रुदल, दीपक रंजन सिंह,  संतोष कुमार, विनोद कुमार पाण्डेय, लिपिक गोविन्द श्रीवास्तव तथा कर्मचारी ताराचंद रावत, अंकित सिंह, रौशन सिंह, मनोहर लाल एवं श्री रवि सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


निरीक्षण के सफल आयोजन के बाद विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं में और अधिक गुणवत्ता आएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!