उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

बिजली विभाग का गैरजिम्मेदाराना रवैया!…… एसएसओ पर फोन न उठाने और नंबर ब्लॉक करने का आरोप, अधिशासी अभियंता से शिकायत…..?

उपभोक्ता ने कार्रवाई की मांग उठाई, कहा—बिजली समस्या के समय अधिकारी से संपर्क तक नहीं हो पा रहा।

चंदौली चन्दौली में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता को ऑनलाइन शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एसएसओ रविन्द्र गुप्ता न तो फोन कॉल का जवाब देते हैं और न ही उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने शिकायतकर्ता सहित अन्य ग्रामीणों का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे बिजली संबंधी समस्या होने पर उनसे संपर्क करना भी संभव नहीं रह गया।

उपभोक्ताओं का कहना है कि रात में घण्टों बिजली कटौती से परेशान होकर जागेश्वरनाथ पावर हाउस पर तैनात एसएसओ रविन्द्र गुप्ता को फोन करने पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा गया कि बिजली से सम्बंधित जानकारी के लिए जेई से संपर्क करें ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है अगर सप्लाई मिलेगी तो बिजली दी जाएगी, जानकारी देना जेई और एसडीओ का काम है,


शिकायतकर्ता ने इसे उपभोक्ताओं के साथ लापरवाही बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा फोन न उठाना और नंबर ब्लॉक कर देना आम जनता की परेशानियां बढ़ाने वाला है।
अब यह देखना होगा कि अधिशासी अभियंता इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और बिजली विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण को लेकर क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!