मध्य प्रदेशराज्य

DSP की पत्नी की ट्रान्सफर की अपील रंग लाई, डीएसपी का बालाघाट से भोपाल तबादला, पत्नि ने 5 दिन पहले फेसबुक पेज पर लिखी थी।

रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य-8850543166

डेढ़ साल से बालाघाट में पदस्थ DSP संतोष कुमार पटेल, उनकी पत्नी ने सरकार से की तबादले की अपील, फेसबुक पेज लिखा मीडिया मे सहयोग मिला।

मध्यप्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी डीएसपी संतोष कुमार पटेल का तबादला बालाघाट से भोपाल कर दिया गया है। उन्हें अब एसीपी कोतवाली, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुछ समय पहले उनकी पत्नी रोशनी पटेल ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर भावुक पोस्ट साझा कर सरकार से आग्रह किया था कि उनके पति का स्थानांतरण नक्सल प्रभावित बालाघाट क्षेत्र से किसी नजदीकी स्थान पर किया जाए, ताकि परिवार एक साथ रह सके।

उनकी इस अपील को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिला था। अब जारी तबादला आदेश में डीएसपी संतोष कुमार पटेल को भोपाल पदस्थ किया गया है। इस फैसले के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। रोशनी पटेल ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय बाद परिवार को साथ रहने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भोपाल का वातावरण और कार्यस्थल दोनों ही उनके परिवार के लिए नई ऊर्जा और सुकून लेकर आएंगे। उल्लेखनीय है कि डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने अब तक अधिकांश सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में दी हैं। यह उनका बड़े शहर में पहला महत्वपूर्ण पदस्थापन माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!