उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीप्रशासनिक

BSNL नेटवर्क ठप, बिजलीकर्मियों की बढ़ीं मुश्किलें; ऊर्जामंत्री के दावे हो रहे हवा-हवाई….!

रिपोर्ट-अरविंद सिंह मौर्य 8850543166

चकिया/चंदौली। चकिया क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क की लगातार खराब स्थिति से बिजली विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसएसओ का कहना है कि नेटवर्क न रहने से न तो उपभोक्ताओं से समय पर संपर्क हो पा रहा है और न ही विभागीय समन्वय सुचारु रूप से हो पा रहा है, जिससे फॉल्ट ठीक कराने में अनावश्यक देरी हो रही है।

जागेश्वरनाथ उपकेंद्र पर तैनात एक एस एस ओ ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं रहने पर हमें अपने निजी फोन से सारी मॉनिटरिंग करनी पड़ रही है,ऐसी स्थिति में ड्यूटी के दौरान खुद के परिवार में कोई अनहोनी हो जाए तो काम के प्रेशर के चलते उनसे संपर्क कर पाना भी लगभग असंभव है।

प्रदेश सरकार और ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजली व्यवस्था को हाईटेक और त्वरित शिकायत निस्तारण का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। दूरसंचार नेटवर्क बाधित होने के कारण बिजलीकर्मियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है और उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से बीएसएनएल का नेटवर्क ठीक से काम नहीं कर रहा है। कॉल ड्रॉप, इंटरनेट बंद रहने और संपर्क न हो पाने की समस्या लगातार बनी हुई है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत दर्ज कराने और कर्मचारियों/अधिकारियों से संपर्क करने में भी परेशानी हो रही है।

बिजलीकर्मियों का कहना है कि यदि संचार व्यवस्था ही बाधित रहेगी तो सरकार के डिजिटल मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएंगे।

उन्होंने बीएसएनएल नेटवर्क में शीघ्र सुधार की मांग की है, ताकि बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो और उपभोक्ताओं को समय पर राहत मिल सके। हाल के महीनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी बीएसएनएल नेटवर्क और कनेक्टिविटी संबंधी शिकायतें सामने आती रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!