यूपी में 10 करोड़ से अधिक को खिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवा….?

संवाददाता- अरविंद सिंह मौर्य की रिपोर्ट
लखनऊ।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का द्वितीय चरण प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। छूटे हुए लाभार्थियों की टेबलेट एल्बेन्डाजोल 14 अगस्त को माप दिवस की खिलाई जाएगी। वर्तमान चरण में लगभग 9.92 करोड़ बच्चों को कृमि मुक्त किये जाने का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। निर्देश दिए कि कार्यक्रम का आयोजन समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जाएगा। समस्त लाभार्थी अभियान के दिन टेबलेट एल्बेन्डाजोल खाना सुनिश्चित करें।
प्रदेश में एस एन 19 वर्ष के बच्चों में पेट के कीड़ों की व्यापकता लगभग 58.9 प्रतिशत है। अभियान का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगर निगमों एवं सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में भी प्रभुता से किया जाएगा। 10 अगस्त को समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अभिभावकों के सामने ही बच्चों को कृमि की टेबलेट एल्बेन्डाजोल की गोली शिक्षक द्वारा अपनी निगरानी में खिलाई जाएगी।
इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा 10 अगस्त को विशेष आंगनबाड़ी मातृ बैठक का आयोजन कर बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।



