उत्तर प्रदेशचंदौली

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत, परिवार में छाया मातम

रेलवे ट्रैक पर जुटी लोगो की भीड़

चन्दौली सकलडीहा। रेलवे स्टेशन गेट के पश्चिम में मंगलवार शाम एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रैपुरा गांव निवासी लालचंद बागी की 16 वर्षीय पुत्री पूजा के रूप में हुई है।पूजा चतुर्भुजपुर स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह सोमवार को अपने नाना रामनारायण के घर तेनुअट गांव आई थी।
मंगलवार शाम करीब 4 बजे पूजा अपने मामा से बाजार में समोसा खाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम 5 बजे उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

नई बाजार चौकी प्रभारी विजय राज और उपनिरीक्षक जगदीश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि घटना स्थल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अधिकार क्षेत्र में आता है। खबर लिखे जाने तक जीआरपी टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!