उत्तर प्रदेशचंदौली

अंडरपास में जल जमाव से राहगीर परेशान।

चन्दौली सकलडीहा। क्षेत्र के गंजख्वाजा नेशनल हाईवे से होकर कुछमन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर फ्रेंड कॉरिडोर रेलवे परियोजना के तहत गया रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में हमेशा जलजमाव की स्थिति से राहगीरों को जूझना पड़ रहा है। आएदिन राहगीर आवागमन करते समय गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। जबकि उक्त मार्ग से दर्जनों गांवों के प्रतिदिन 50हजार आबादी से अधिक लोग आवागमन करते हैं।


क्षेत्र के गंजख्वाजा, बसनी, रामपुर, बसरतिया,कोरी, चंदौलीखुर्द, सदलपुरा, डेवढिल सहित एक दर्जन गांवों सहित कुछमन रेलवे स्टेशन को गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे से जोड़ने के उद्देश्य से फ्रेंड कॉरिडोर रेलवे लाइन परियोजना के तहत गंजख्वाजा के समीप अंडरपास का निर्माण कराया गया।

लेकिन इसमें हमेशा पानी जमा होने के कारण राहगीरों को आवागमन करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। इसके साथ ही इसमें लाइट की व्यवस्था नहीं होने से यह परेशानी और बढ़ जाती है। महिलाओं और छात्राओं को इसमें आवागमन करना खतरे से खाली नहीं है। इसकी शिकायत भी कई बार राहगीरों ने विभागीय अधिकारियों से किया लेकिन कभी कभार पंप सेट से इसका पानी निकालकर काम का इतिश्री कर दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!