शहाबगंज इलिया : मलदह पुलिया के पास बाइक दुर्घटना, आठ साल की बच्ची को बचाने में बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल……?

चन्दौली शहाबगंज के इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मलदह पुलिया के समीप रविवार दोपहर लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक घटना हुई। बाइक सवार बाप-बेटा सड़क पार कर रही लगभग आठ साल की एक बच्ची को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में पिता और पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बच्ची बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची अचानक सड़क पर आ गई, जिसे देखकर बाइक चालक ने तेजी से मोड़ लिया, लेकिन असंतुलित होकर दोनों गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उठाया और एंबुलेंस की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। डॉक्टरों के अनुसार पिता और बेटा दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और आगे के उपचार हेतु रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है।














