उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

संगठन की मजबूती पर जोर, भागीदारी पार्टी (पी) की मासिक बैठक संपन्न…..?

चंदौली, 07 जून 2026।
चन्दौली: भागीदारी पार्टी (पी) जनपद चंदौली की मासिक बैठक रविवार को जिला सलाहकार श्री ज्ञान प्रवेश प्रजापति के नवनिर्मित आवास पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री शशिकांत प्रजापति ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव श्री विनोद कुमार प्रजापति द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आगामी जिला स्तरीय विशाल रैली की तैयारियों, पार्टी फंड को मजबूत करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल प्रचार-प्रसार बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री चेखूर प्रसाद प्रजापति, श्री भूल्ली प्रजापति, श्री राजकुमार सनातनी, श्री सुमंत प्रजापति, श्री बबलू प्रजापति, श्री सनोज प्रजापति, श्री कमला प्रसाद प्रजापति, श्री सुलाखर प्रजापति, श्री जनार्दन प्रजापति एवं श्री ज्ञानप्रवेश प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित सभी साथियों ने पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

“संगठन ही शक्ति है, और मजबूत संगठन ही मजबूत समाज एवं सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!