उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीप्रशासनिक

छुछांढ़ पहाड़ी से क्रेन, ट्रक और भारी मशीनें जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप….

चकिया/चंदौली/ की छुछांढ़ पहाड़ी पर अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने बड़ा संयुक्त अभियान चलाया है। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक क्रेन, ट्रक और ट्रैक्टर कंप्रेसर जब्त किया, जबकि कार्रवाई की भनक लगते ही खनन माफिया फरार हो गए।

चंदौली में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार की शाम पुलिस और वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने चकिया थाना क्षेत्र के छुछांढ़ पहाड़ी पर अचानक छापा मारा। इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मौके से भागे खनन माफिया

काफी समय से विभाग को शिकायत मिल रही थी कि छुछांढ़ पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर अवैध खुदाई हो रही है। जैसे ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, वहां काम कर रहे लोग अपनी मशीनों को छोड़कर भाग निकले। टीम ने घेराबंदी की लेकिन जंगल का फायदा उठाकर माफिया फरार होने में सफल रहे।

भारी मशीनें और वाहन जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक बड़ी क्रेन, एक ट्रक और एक ट्रैक्टर कंप्रेसर को अपने कब्जे में लिया है। इन सभी वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए थाने लाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन मशीनों के जरिए पहाड़ को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!